स्कूटी सवार पति-पत्नी पानी से भरे गड्ढे में जा समाए, Video देख हिल जाएंगे आप
AajTak
नगर निगम की लापरवाही के चलते स्कूटर सवार पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए. दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. लोगों ने कहा कि नगर निगम को कई बार गड्ढे को लेकर शिकायत की गई है. लेकिन नगर निगम ने इस पर कभी गौर नहीं किया.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नगर निगम की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. शहर में स्कूटर सवार पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी पानी से भरे गड्ढे में गिर गए. दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. मामला क्वार्सी थाना इलाके के किशनपुर तिराहे का है. पूरी घटना CCTV में भी कैद हुई है.
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी दयानंद सिंह अत्री पत्नी अंजू का चेकअप करवाने डॉक्टर के पास जा रहे थे. रास्ते में बारिश से हुए जलभराव के कारण पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी स्कूटर सहित गहरे गड्ढे में गिर गए. पति-पत्नी को गड्ढे में गिरता देख मार्केट के व्यापारी एकत्रित हो गए और दोनों को आनन-फानन बाहर निकाला. गड्ढे में गिरने के बाद दोनों पति पत्नी के गंभीर चोटें आई हैं.
पुलिसकर्मी दयानंद सिंह अत्री ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. उन्होंने कहा कि जब वह स्कूटर से जा रहे थे तो आगे रास्ते में पानी भरा हुआ था. वह आराम से स्कूटर चलाकर जा ही रहे थे कि पानी के कारण उन्हें गड्ढे का पता नहीं लगा और वे उसमें गिर गए.
प्रत्यक्षदर्शी एंबुलेंस ड्राइवर विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि बरसात के दौरान अक्सर यहां पानी भर जाता है. जिससे पता नहीं लग पाता कि आगे गड्ढा है भी या नहीं. इस गड्ढे के कारण पहले भी कई घटनाएं घट चुकी हैं. बावजूद इसके नगर निगम कभी इस पर कोई ध्यान नहीं देता. कई बार इसे लेकर शिकायत भी दी गई है. शायद नगर निगम कोई बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








