
स्कूटी चार्ज करते वक्त बेसमेंट धधक उठा, फिर तीसरी मंजिल तक पहुंची आग... कृष्णा नगर अग्निकांड की कहानी
AajTak
कृष्णा नगर की जिस चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, उसके बेसमेंट में 11 बाइकें खड़ी थीं और आग बाइकों में ही लगी थी. जो पहली मंजिल पर पहुंच गई और फिर ऊपरी मंजिल तक फैल गई थी. जिससे घुटन होने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई.
दिल्ली के कृष्णा नगर में जिस बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है, उसके ग्राउंड फ्लोर पर कमर्शियल एक्टिविटी होती थी. यहां कोई इलेक्ट्रिक टू व्हीलर ओनर अपने वाहन को चार्जिंग पर लगाकर चला गया था. पहले उसमें आग लग गई और उसके बाद इलेक्ट्रिक मीटर में लगी और बढ़ते-बढ़ते आग ने बिल्डिंग के तीनों फ्लोर को अपनी जद में ले लिया.
जानकारी के मुताबिक, कृष्णा नगर की जिस चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, उसके बेसमेंट में 11 बाइकें खड़ी थीं और आग बाइकों में ही लगी थी, जो पहली मंजिल पर पहुंची और फिर ऊपरी मंजिल को भी अपनी जद में ले लिया. जिससे घुटन होने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, जब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें पहली मंजिल पर एक जला हुआ शव मिला और 12 लोगों का ऊपरी मंजिल से रेस्क्यू किया गया, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति को मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया.
दिल्ली में आग की दूसरी बड़ी घटना, कृष्णा नगर की एक बिल्डिंग में लगी आग, 3 लोगों की मौत
तीन लोगों की झुलसकर हुई मौत
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस घटना में परमिला शाद (66) का जला हुआ शव पहली मंजिल से बरामद किया गया था. जबकि केशव शर्मा (18) और अंजू शर्मा (34) को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित किया गया. इसके अलावा देवेंद्र (41) को गंभीर अवस्था में मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है. आग की इस घटना में रुचिका (38), सोनम शाद (38) को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि कई लोगों का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







