
स्कीमः QR code स्कैन कीजिए और घर का कूड़ा दीजिए, बदले में एमसीडी गिफ्ट भी देगी
AajTak
एमसीडी के अधिकारी अश्विनी कुमार ने बुधवार को सिविक सेंटर में 'प्लास्टिक पिक-अप चैट बॉट' नामक पहल की शुरुआत की. अधिकारियों के मुताबिक क्यूआर कोड और स्टिकर, बाजारों और निवासी कल्याण संघों के कार्यालयों जैसे प्रमुख स्थानों पर चिपकाए जाएंगे.
दिल्ली के एक इलाके के लोग अब सिर्फ QR code स्कैन कर अपना कचरा कूड़े वाले को दे सकते हैं. एमसीडी ने इस सुविधा को शुरू किया है. इसमें अहम बात यह है कि इसकी मदद से लोग अपने प्लास्टिक कचरे को घर बैठे एमसीडी को सौंप सकते हैं और बदले में आकर्षक उपहार प्राप्त कर सकते हैं.
ये सुविधा दिल्ली नगर निगम के करोल बाग क्षेत्र के निवासियों को दी जा रही है. विशेष अधिकारी, एमसीडी, अश्विनी कुमार ने बुधवार को सिविक सेंटर में 'प्लास्टिक पिक-अप चैट बॉट' नामक पहल की शुरुआत की. अधिकारियों के मुताबिक क्यूआर कोड और स्टिकर, बाजारों और निवासी कल्याण संघों के कार्यालयों जैसे प्रमुख स्थानों पर चिपकाए जाएंगे.
नगर निगम ने बयान में कहा कि एमसीडी ने एक गैर सरकारी संगठन (NGO) के सहयोग से प्लास्टिक कचरा संग्रहण की दिशा में एक जरूरी पहल की है. करोल बाग अंचल के उपायुक्त शशांक आला ने कहा कि एमसीडी बाजार संघों के कार्यालयों, निवासी कल्याण संघों और अन्य प्रमुख स्थानों पर क्यूआर कोड स्टिकर लगाएगी, ताकि लोग इस सुविधा का आसानी से उपयोग कर सकें.
48 घंटे के अंदर आएगा कचरे वाला
लोग निगम द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके चैट बॉट शुरू कर सकते हैं. यह नागरिकों से उनका नाम, मोबाइल नंबर और प्लास्टिक लेने की जगह के बारे में पूछेगा. इसके बाद एनजीओ का एक प्रतिनिधि 48 घंटे के भीतर आपके घर से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करेगा.
समस्या के बेहतर समाधान की उम्मीद

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








