
सो रही पत्नी के हाथ की काटी नस, बेटी पर चाकू से वार... पुणे में डबल मर्डर की दिल दहलाने वाली वारदात
AajTak
पुणे में एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी और पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था. शुक्रवार दोपहर भी विवाद हुआ था. इसके बाद पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी. साथ ही छोड़कर जाने की बात कही. इसके बाद उसने जो किया, उससे इलाके के लोग सिहर उठे.
महाराष्ट्र के पुणे में पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर की दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी और पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद वो पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना जुर्म कुबूल कर लिया. उसके कुबूलनामे ने सभी को हैरान कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, अजय तालेवाले पत्नी श्वेता और बेटी के साथ कई साल से कात्रज के दत्तनगर में रह रहा है. पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था. शुक्रवार दोपहर भी विवाद हुआ. इसमें पत्नी ने पति को जान से मारने की धमकी दी. साथ ही छोड़कर जाने की बात कही.
देर रात सो रही पत्नी के हाथ की नस काट दी
बताया जा रहा है कि इसी वजह से अजय ने देर रात सो रही पत्नी के हाथ की नस काट दी. इस पर वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी. इस पर उसने उसके चेहरे पर तकिए रखा दिया और दम घुटने से मौत हो गई. उधर, शोर-शराबा सुनकर बेटी कमरे में पहुंची, जिस पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया.
पुलिस से बोला- मैंने बीवी-टी की हत्या की है
पत्नी और बेटी की हत्या के बाद वो भारती विद्यापीठ पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दशरत पाटिल ने बताया, अजय ने थाने में आकर कहा कि मैंने बीवी और बेटी की हत्या की है. उसने वारदात के पीछे घरेलू विवाद से तंग होने की वजह बताई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










