
सोसायटी की मीटिंग में उठाए सवाल तो कर दी महिला की पिटाई, 5 के खिलाफ मामला दर्ज
AajTak
नवी मुंबई की एक हाउसिंग सोसायटी में बैठक के दौरान पांच लोगों ने 44 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर पीटकर घायल कर दिया. दरअसल महिला ने सोसाइटी की मीटिंग में कुछ सवाल उठाए थे जिसपर ये लोग भड़क गए थे.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई की एक हाउसिंग सोसायटी में बैठक के दौरान पांच लोगों ने 44 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर पीटकर घायल कर दिया. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. एक अधिकारी ने बताया कि रबाले में हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारी और अध्यक्ष रविवार को हुए इस हमले में शामिल थे.
उन्होंने कहा कि पीड़िता ने मीटिंग के दौरान कुछ सवाल उठाए, जो आरोपियों को पसंद नहीं आए. उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की, उसे जमीन पर धकेल दिया और कई मुक्के मारे. अधिकारी ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 79 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य), 115 (2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 189(2) (गैरकानूनी जमावड़ा) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रासंगिक प्रावधान के तहत अपराध दर्ज किया गया है.
बता दें कि हाउसिंग सोसाइटीज में कई मसलों पर विवाद आम होते हैं. इनमें से एक पार्किंग का मुद्दा भी है. कुछ माह पहले ही गुजरात के सूरत शहर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की मौत हो गई थी. इसमें एक परिवार के लोगों ने दूसरे परिवार को दो भाइयों पर हमला कर दिया जिसके बाद एक भाई की मौत हो गई.
मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया था .नजारा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लक्ष्मी पार्क रो हाउस सोसाइटी की था. इसमें सोसायटी की गली में एक कार खड़ी हुई थी और उसके आसपास बाइक पार्क है और लोग इसी गली में एक दूसरे के साथ मारपीट करते आ रहे थी. किसी के हाथ में डंडा है तो किसी के हाथ में क्रिकेट खेलने वाला बैट है, सब एक दूसरे के ऊपर प्रहार करते दिख रहे थे.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









