
सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाला कैफ पुलिस एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगी
AajTak
दिल्ली के शालीमार बाग में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी कैफ़ पर पुलिस ने कार्रवाई की. कैफ ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कैफ एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी ख़बर सामने आई है. शालीमार बाग इलाके में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. जब पुलिस कुख्यात बदमाश को पकड़ने के लिए गई तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया.
इस एनकाउंटर के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी और वह उसे पकड़ लिया गया. आरोपी की पहचान कैफ के रूप में हुई है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो उपलब्ध हैं जिसमें कैफ ऑटोमैटिक वेपन लहराते हुए नजर आता है.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ को गुप्त जानकारी मिली थी कि शालीमार बाग के गली नंबर 9 में कैफ रह रहा है. इस जानकारी के हिसाब से पुलिस कैफ को दबोचने गई थी. लेकिन, जैसे ही कैफ को पता चला कि पुलिस उसे पकड़ने आई है तो उसने फायरिंग शुरू कर दी.
बदमाश कैफ पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस से भागा फिर चल रहा था. इतना ही नहीं ज़बरदस्ती वसूली के लिए एक गैंग भी बना चुका था.
यह खबर अपडेट की जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










