
सोशल मीडिया पर पोस्ट, META को मिला अलर्ट... पुलिस ने ऐसे नाकाम की एक युवती के सुसाइड की कोशिश
AajTak
मामला रायबरेली के देवानंदपुर नई बस्ती का है. जहां अंतिम वर्ष की स्नातक छात्रा ने 16 जून को शाम 7.42 बजे इंस्टाग्राम पर कैप्सूल की एक तस्वीर पोस्ट की और साथ में एक संदेश लिखा-
रायबरेली में शादी के दबाव से परेशान 21 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर एक चिंताजनक पोस्ट डाली, जिसमें आत्महत्या की संभावना जताई गई थी. जिसके फौरन बाद उसकी पोस्ट ने मेटा (META) को अलर्ट कर दिया. मेटा ने पुलिस को सतर्क किया और पुलिस हरकत में आ गई. इस तरह से उस युवती के सुसाइड की कोशिश को नाकाम कर दिया गया.
मामला रायबरेली के देवानंदपुर नई बस्ती का है. जहां अंतिम वर्ष की स्नातक छात्रा ने 16 जून को शाम 7.42 बजे इंस्टाग्राम पर कैप्सूल की एक तस्वीर पोस्ट की और साथ में एक संदेश लिखा- "अलविदा, सॉरी मम्मा पापा."
पोस्ट के बाद मेटा META से लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को तत्काल अलर्ट जारी किया गया. अलर्ट की जानकारी राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण को दी गई, उन्होंने फौरन अधिकारियों को महिला के अकाउंट से जुड़े फोन नंबर का उपयोग करके उसकी लोकेशन का पता लगाने का निर्देश दिया.
अलर्ट मिलने के आठ मिनट के भीतर मिल एरिया थाने से पुलिस की एक टीम महिला के घर पहुंची और उसे सुरक्षित पाया, लेकिन वह मानसिक रूप से परेशान थी. उसे तुरंत काउंसलिंग और मेडिकल सहायता दी गई. और पुलिस ने उसके परिवार से भी बात की.
मिल एरिया एसएचओ राजीव सिंह ने पीटीआई को बताया कि युवती अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता उस पर शादी करने का दबाव बना रहे थे. इससे परेशान होकर उसने यह पोस्ट किया था. सौभाग्य से हमें समय पर अलर्ट मिल गया और हम हस्तक्षेप करने में सक्षम थे. युवती और उसका परिवार अब मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए सहमत हो गए हैं.
हाल ही में देवरिया जिले में इसी तरह की एक घटना में, एक 20 वर्षीय छात्र को इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला सुसाइड नोट और एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद बचा लिया गया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










