
सोशल मीडिया पर दोस्ती, धार्मिक यात्रा का बहाना... 48 साल की सरबजीत PAK जाकर बनी नूर हुसैन, रचाया निकाह
AajTak
गुरुनानक पर्व पर पाकिस्तान गई भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर जत्थे के साथ लौटने के बजाय लाहौर में इस्लाम कबूल कर नासिर हुसैन से शादी कर गई. वहां की पुलिस के अनुसार यह उसकी मर्जी से हुआ. भारत में उसकी गुमशुदगी और पुराने धोखाधड़ी मामलों की जांच चल रही है.
गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई 48 साल की सरबजीत कौर नाम की एक भारतीय सिख महिला भारत वापस नहीं लौटी है. लाहौर पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला ने इस्लाम कबूल कर लिया है और नासिर हुसैन नाम के स्थानीय मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर ली है जिससे वह सोशल मीडिया पर मिली थी.
सरबजीत कौर उन लगभग 2,000 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों में शामिल थीं, जो नवंबर की शुरुआत में वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान गए थे. जत्था 13 नवंबर को लौट आया, लेकिन कौर लापता पाई गईं.
लाहौर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "कौर ने 4 नवंबर को पाकिस्तान पहुंचने के एक दिन बाद शेखूपुरा जिले के नासिर हुसैन से निकाह कर लिया और घोषणा की कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया और शादी की."
PTI को मिली निकाहनामा की कॉपी के अनुसार, कौर (जिनका मुस्लिम नाम अब नूर है) ने नासिर हुसैन से शादी की है, जो शेखूपुरा के फारूकाबाद इलाके का रहने वाला है.
ये भी पढ़ें: पंजाब से PAK गई सिख महिला लापता... क्या इस्लाम धर्म अपनाया? जांच में जुटी एजेंसियां
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में, कौर ने कहा कि वह नासिर हुसैन से प्यार करती है और नौ साल से सोशल मीडिया के माध्यम से उसे जानती है. उसने यह भी बताया कि वह एक तलाकशुदा है और उससे शादी करना चाहती थी. कोर्ट में कौर ने बयान दिया कि किसी ने उसका अपहरण नहीं किया है और उसने नासिर हुसैन से "खुशी-खुशी शादी की है."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










