
सोनू निगम ने कॉन्सर्ट में खोए बच्चे की मदद कर जीता फैंस का दिल, वीडियो हुआ वायरल
ABP News
Hubbali Concert: सोनू निगम ने हुब्बली के अपने कॉन्सर्ट में एक छोटे बच्चे श्री साई की मदद करके सभी का दिल जीत लिया है. भीड़ में खोए बच्चे को शांत करने के लिए उन्होंने गाना भी गाया.
हुब्बली में अपने हालिया कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर सोनू निगम ने एक ऐसा पल गढ़ा जिसने हर किसी का दिल छू लिया. लगभग तीस हजार लोगों की भीड़ में एक छोटा बच्चा श्री साई खो जाता है. भीड़ में डर और घबराहट में बच्चा कांप रहा होता है लेकिन सोनू अपने सहज अंदाज और गाने के जरिए उसकी चिंता को पल भर में कम कर देते है. फैंस इस वीडियो को देखकर उनकी संवेदनशीलता खूब तारीफ कर रहे है.
मंच पर बच्चे का हाथ थामे सोनूवीडियो में दिख रहा है कि सोनू निगम मंच पर बच्चे श्री साई के पास हैं और उसे समझा रहे हैं कि सब ठीक है. उन्होंने बच्चे को अपने पास बुलाया और हल्की-फुल्की बातें करते हुए उसे शांत किया. उस पल सोनू ने गाना भी शुरू किया ताकि बच्चे का डर कम हो और उसे लगे कि सब सुरक्षित है. उन्होंने वीडियो में लिखा कि बच्चा अब इतना डर या खोया हुआ महसूस नहीं कर रहा था क्योंकि वो उन्हें देखकर सहज हो गया था.
संगीत के जरिए खोजा परिवारसोनू ने बच्चे के लिए गाना भी गाया. उन्होंने बोला, 'श्री साई आ जाओ, मम्मी-पापा इसे ले जाओ… इसके मम्मी-पापा खो गए, जल्दी आकर इसे ले जाओ.' ये हल्का-फुल्का गाना और उनकी मासूम बातें पूरे हॉल में खुशियों की लहर फैला रही थीं. उन्होंने बच्चे से मजाक में बोला की, 'पापा-मम्मी तुम्हारे बिना मस्ती कर रहे हैं, पता है?' तब बच्चा मासूमियत से बोलता है की , 'पापा नहीं है' तो फिर सोनू नें पूछा तुम किसके साथ आए हो. तब बच्चे ने बताया की वो यहां अपने चाचू के साथ आया है.
A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)













