
सोनीपत में पेट्रोल पंप संचालक पर जानलेवा हमला, तीन बदमाशों ने लूटे 1 लाख रुपए
AajTak
सोनीपत के सेक्टर-12 में तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक से एक लाख रुपये की लूट की. साथ ही उन पर जानलेवा हमला भी किया. फिलहाल घायल पेट्रोल पंप संचालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों के मन से खाकी का खत्म होता हुआ नजर आ रहा है. इसका ताजा उदाहरण देर रात सेक्टर-12 में देखने को मिला. यहां पेट्रोल पंप संचालक से तीन अज्ञात बदमाशों ने एक लाख रुपए की लूट की. यही नहीं, उन पर धारदार हथियार से हमला भी किया. हैरानी की बात ये है कि यह वारदात शहरी यातायात थाने से महज कुछ ही दूरी पर घटी.
घायल पेट्रोल पंप संचालक का इलाज सोनीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, सोनीपत के सेक्टर-12 में जैन पैट्रोल पंप संचालक पवन जैन सोमवार देर रात पेट्रोल पंप से अपने घर लौट रहे थे. जब वह शहरी यातायात ट्रैफिक थाने से कुछ ही दूरी पर चले थे. पीछे से बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश आए, जिनके हाथों में तेजधार हथियार थे.
उन्होंने पहले तो पवन जैन की स्कूटी को टक्कर मारी और बाद में उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. जिसमें पवन जैन गंभीर रूप से घायल हो गए. लेकिन पवन जैन ने बदमाशों से उनका एक मोबाइल फोन छीन लिया. वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घायल पवन को एक निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया. पवन जैन के बेटे आशीष जैन की तहरीर पर सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










