
सोनीपत: मस्जिद में घुसे हथियारबंद 15 बदमाश, नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला, तोड़फोड़
AajTak
मामला सोनीपत के सांदल कलां गांव का है. आरोप है कि हमला करने वाले युवकों ने मस्जिद में तोड़फोड़ भी की. हमले में कुछ नमाजियों के घायल होने की भी खबर है.घायलों को सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हरियाणा के सोनीपत में एक मस्जिद में हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने रमजान के दौरान मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला कर दिया. इस दौरान मस्जिद में भी तोड़फोड़ की गई.पुलिस ने 18 नामजद समेत 19 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामला सोनीपत के सांदल कलां गांव का है. यहां मुस्लिम समुदाय ने गांव में नमाज अदा करने के लिए छोटी मस्जिद बनाई गई है. आरोप है कि यहां 15 से 20 हथियारबंद हमलावरों ने देर रात नमाज अदा कर रहे नमाजियों पर हमला कर दिया. हमला करने वाले युवक गांव के ही बताए जा रहे हैं. अभी हमले की वजह सामने नहीं आई है.
आरोप है कि हमला करने वाले युवकों ने मस्जिद में तोड़फोड़ भी की. हमला करने वाले कुछ युवकों की तस्वीरें भी सामने आई है. इसमें युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर गांव की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं. सोनीपत बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
घायलों को सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उधर, इस वारदात के बाद सांदल कलां में तनाव का माहौल है. ऐसे में गांव में पुलिस की तैनाती की गई है.
सांदल कलां मस्जिद में इमाम मोहम्मद कौशर ने बताया कि हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ. रमजान चल रहा है. ऐसे में हम लोग नमाज अदा कर रहे थे. तभी गांव के युवक घुस आए और उन्होंने हमला कर दिया. इस हमले के दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा. इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










