
सोनिया गांधी ने दिलीप कुमार ने निधन को बताया स्वर्ण युग का अंत, सायरा बानो को लिखा खत
ABP News
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताते हुए एक स्वर्णिम युग का अंत बताया है.
Sonia Gandhi On Dilip Kumar: कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो को पत्र लिखकर कहा कि उनके जाने से भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है. सोनिया गांधी ने सायरा बानो को लिखे अपने शोक पत्र में कहा, '' आपके प्यारे पति दिलीप कुमार के निधन से भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है. '' दिग्गज अभिनेता की उपलब्धियों को याद करते हुए, सोनिया गांधी ने कहा, '' दिलीप कुमार आजीवन किंवदंती रहे और भविष्य में भी रहेंगे, क्योंकि फिल्म प्रेमियों की पीढ़ियां उन्हें फिल्मों में प्रशंसा के साथ देखना जारी रखेंगी कि उनका शानदार अभिनय कौशल सदाबहार क्लासिक्स में बदल गया.''More Related News













