
सोनिया को 40 लोगों की लिस्ट दी थी, रेत माफिया पर कार्रवाई करता तो पंजाब में कांग्रेस खत्म हो जातीः अमरिंदर
AajTak
Panchayat Aaj Tak Punjab: पंजाब विधानसभा चुनाव में रेत माफिया एक बड़ा सियासी मुद्दा बना हुआ है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेर रही है. ऐसे में पंचायत आजतक कार्यक्रम के मंच पर कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि रेत माफियाओं के सवाल पर कहा कि रेत माफिया पर कार्यवाई करता तो कांग्रेस खत्म हो जाती.
Panchayat Aaj Tak Punjab: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोटिंग है. ऐसे में सूबे के सियासी नब्ज की थाह लेने के लिए आजतक ने चंडीगढ़ में पंचायत आजतक का कार्यक्रम किया. इस मंच पर कांग्रेस छोड़कर अलग पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के रेत माफियाओं के सवाल पर कहा कि प्रदेश की 40 रेत माफियाओं की लिस्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपी थी. रेत माफियाओं पर कार्रवाई करता तो पंजाब में कांग्रेस खत्म हो जाती.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











