
'सोना-चांदी खरीदना बंद, कर रहा हूं इंतजार', Robert Kiyosaki ने बताया कब और किस रेट में खरीदेंगे?
AajTak
Gold Silver Rate: कियोसाकी के मुताबिक उन्होंने जब चांदी 60 डॉलर, बिटकॉइन 6,000 डॉलर और सोना 300 डॉलर के करीब था, तभी खरीदारी बंद कर दी थी. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने कुछ बिटकॉइन और सोने की होल्डिंग बेची है.
सोना-चांदी में इस कदर उतार-चढ़ाव है, भाव हर दिन 10 फीसदी ऊपर और या फिर 10 नीचे पहुंच जा रहा है, किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि खरीदना चाहिए, या फिर और इंतजार करना चाहिए. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान MCX पर चांदी 6 फीसदी से ज्यादा टूट गई. भाव गिरकर 2,29,187 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. जबकि सोना फिसलकर 1.50 लाख रुपये से नीचे पहुंच गया.
दरअसल, भारतीय बाजार से ज्यादा ग्लोबल मार्केट (Global Market) में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार चांदी की कीमत 9 फीसदी तक फिसल गई थी. ऐसे में सोने-चांदी पर करीब से नजर रखने वाले अमेरिका के मशहूर निवेशक और रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर सोना, चांदी और क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अपनी रणनीति बताई है.
क्या और गिरेगी चांदी?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा, 'मैं फिलहाल कोई नया निवेश नहीं कर रहा हूं, बाजार में अगले बॉटम का इंतजार कर रहा हूं.' कियोसाकी के मुताबिक उन्होंने जब चांदी 60 डॉलर, बिटकॉइन 6,000 डॉलर और सोना 300 डॉलर के करीब था, तभी खरीदारी बंद कर दी थी. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने कुछ बिटकॉइन और सोने की होल्डिंग बेची है.
उन्होंने कहा कि वो हमेशा बिकवाली से बचना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे कैपिटल गेन टैक्स का बोझ बढ़ता है. कियोसाकी की मानें तो निवेश का मूल सिद्धांत कहता है कि मुनाफा बेचते समय नहीं, बल्कि खरीदते समय बनता है. उनका मानना है कि सही कीमत पर एसेट खरीदना ही लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन की असली कुंजी है. यही वजह है कि वे फिलहाल धैर्य रखे हुए हैं और सही मौके का इंतजार कर रहे हैं.
उन्होंने अलर्ट करते हुए कहा कि जरूरत से ज्यादा लालच निवेशकों को भारी नुकसान की ओर ले जा सकता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, 'सूअर मोटे होते हैं, लेकिन बहुत मोटे होते ही उसे काट दिया जाता है.' यह टिप्पणी मौजूदा तेजी वाले बाजार के संदर्भ में अहम मानी जा रही है, जहां कई निवेशक बिना जोखिम समझे ऊंचे स्तरों पर एंट्री कर रहे हैं.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









