
सोनाली फोगाट मर्डर केस: PA सुधीर और सुखविंदर पर जबरन ड्रग्स देने का आरोप, CBI ने चार्जशीट की दाखिल
AajTak
इस साल 22-23 अगस्त को गोवा के कर्लिज बार में संदिग्ध हालात में सोनाली की मौत हुई थी. इस मामले में शुरुआत में गोवा पुलिस ने जांच की थी. पुलिस ने सोनाली के PA सुधीर सांगवान और सुखविंदर को गिरफ्तार किया था. बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी.
हरियाणा की टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में सोनाली के PA सुधीर सांगवान और सुखविंदर का नाम है. दोनों पर जबरन ड्रग्स देकर मारने का आरोप लगा था.
इस साल 22-23 अगस्त को गोवा के कर्लिज बार में संदिग्ध हालात में सोनाली की मौत हुई थी. इस मामले में शुरुआत में गोवा पुलिस ने जांच की थी. पुलिस ने सोनाली के PA सुधीर सांगवान और सुखविंदर को गिरफ्तार किया था. बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी.
परिवार ने गोवा पुलिस की जांच पर उठाए थे सवाल
सोनाली के परिवार का कहना था कि गोवा पुलिस मामले में उचित जांच नहीं कर रही है. सोनाली फोगाट के भतीजे विकास सिंघमार ने आरोप लगाया था कि गोवा पुलिस पर राजनीतिक प्रभाव है. इसलिए मामले की जांच सीबीआई करे. इसके बाद हरियाणा सरकार ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी. इसके बाद गोवा सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी.
सोनाली ने मंगाई थी ड्रग्स- आरोपी सुधीर
इससे पहले आरोपी सुधीर ने गोवा पुलिस के सामने पूछताछ में बताया था कि वह, सोनाली फोगाट और सुखविंदर सिंह 22 अगस्त को गोवा में अंजुना, नॉर्थ गोवा के ग्रैंड लियोनी रिसोर्ट में पहुंचे थे. सोनाली फोगाट ने सुखविंदर सिंह को MDMA ड्रग्स खरीद कर लाने के लिए कहा था. हम तीनों को MDMA ड्रग्स का नशा करने की इच्छा थी. सुखविंदर सिंह ने रूम ब्वॉय से 12 हजार रुपए में 4 ग्राम MDMA ड्रग्स मंगवाई. इसके बाद तीनों ने नाक से MDMA लिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










