
सोनम से भी शातिर मां-बेटी... एक ही लड़के से करती थीं प्यार, तीनों ने मिलकर ऐसे किया दूल्हे का कत्ल, दहला देगी इनकी करतूत
AajTak
कुरनूल में नवविवाहिता की खौफनाक साजिश! मां और बेटी एक ही मर्द के साथ कर रहीं थीं इश्क, फिर मिलकर दी दूल्हे की हत्या की सुपारी. जानिए एक खूनी वारदात की रोंगटे खड़े कर देने वाली पूरी सच्ची कहानी.
Telangana Tejeshwar Murder Case: पिछले कुछ दिनों से देश में अगर जुर्म की किसी कहानी का सबसे ज्यादा जिक्र हो रहा है, तो वो है राजा रघुवंशी मर्डर केस. जिसमें नई नवेली दुल्हन ने ही महज 12 दिनों में अपने पति को मौत की नींद सुला दिया. इस कत्ल की साजिश जितनी खौफनाक है, उतनी ही उलझी हुई भी है. शिलांग पुलिस लगातार इस पहेली को सुलझाने में जुटी है. लेकिन आज जिस वारदात के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो सोनम की साजिश नहीं, बल्कि उससे बढ़कर खौफनाक कहानी है. मामला है तेलंगाना के कुरनूल का.
पत्नी और सास की खूनी साजिश जहां रिश्तों के नाम पर इतना बड़ा धोखा हुआ, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए. ये कहानी एक नवविवाहिता, उसकी मां और एक बैंक कर्मचारी के खौफनाक रिश्तों और षड्यंत्र की है. इस केस में एक बेकसूर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, वो भी उसकी शादी के एक महीने के अंदर. और इस खूनी साजिश को रचने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी नई नवेली पत्नी और सास थीं.
लालच, हवस और धोखा इस खूनी वारदात के पीछे सिर्फ एक ही मकसद था – लालच, हवस और धोखे से भरा रिश्ता, जिसके लिए एक मासूम नौजवान की जान ले ली गई. इस कहानी में जो सबसे चौंकाने वाली बात है, वो ये कि मां-बेटी दोनों के एक ही शख्स से अवैध संबंध थे. और वो शख्स अब फरार है.
13 फरवरी को तय हुआ था रिश्ता इस कहानी की शुरुआत होती है साल 2024 की शुरुआत से. कुरनूल जिले के तेजेश्वर नामक युवक की शादी तय होती है ऐश्वर्या नाम की लड़की से. 13 फरवरी 2025 को दोनों परिवारों ने मिलकर रिश्ता पक्का किया और 18 मई को शादी की तारीख भी तय हो गई. लेकिन किसे पता था कि ये रिश्ता एक खूनी अंजाम की तरफ बढ़ रहा है.
अचानक घर से गायब हो गई थी ऐश्वर्या शादी से ठीक 5 दिन पहले, यानी 13 मई को ऐश्वर्या अचानक गायब हो जाती है. पूरे परिवार में हड़कंप मच जाता है. कोई कहता है वो परेशान थी, कोई कहता है दहेज का मामला है, लेकिन धीरे-धीरे अफवाहें तेज होने लगती हैं कि ऐश्वर्या किसी और के साथ भाग गई है. कुछ लोगों ने दावा किया कि उसे कुरनूल के एक बैंक कर्मचारी के साथ देखा गया था.
16 मई को वापस लौटी थी ऐश्वर्या इस मालले को लेकर पुलिस में शिकायत होने वाली ही थी कि 16 मई को अचानक ऐश्वर्या वापस लौट आती है. उसने बताया कि वो अपनी मां पर पड़ने वाले दहेज के दबाव से परेशान थी, इसलिए कुछ दिनों के लिए एक दोस्त के घर चली गई थी. उसने सबसे माफी मांगी, कहा कि वो अब सब ठीक करना चाहती है और तेजेश्वर से शादी करना चाहती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










