
सोनम या राज... शिलांग मर्डर केस का मास्टरमाइंड कौन? अब 8 दिन की पुलिस रिमांड पर खुलेंगे कई राज
AajTak
सोनम और राज ने अपना गुनाह तो कबूल कर लिया है, लेकिन पूरे मर्डर केस का मास्टरमाइंड कौन है, इसको लेकर दोनों एक दूसरे पर ब्लेम गेम खेल रहे हैं. शिलांग पुलिस के DIG डेविस एनआर मार्क ने आजतक को दिए ऑन-कैमरा इंटरव्यू में हैरान कर देने वाली जानकारी साझा की है.
शिलांग में हुए चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस के सभी आरोपियों को कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. मेघालय पुलिस ने सोनम समेत सभी पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी थी. इस पर कोर्ट ने सभी आरोपियों की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है. इस बीच सबसे बड़ा सवाल अब ये है कि मर्डर केस का मास्टरमाइंड कौन है?
दरअसल, सोनम और राज ने अपना गुनाह तो कबूल कर लिया है, लेकिन पूरे मर्डर केस का मास्टरमाइंड कौन है, इसको लेकर दोनों एक दूसरे पर ब्लेम गेम खेल रहे हैं. शिलांग पुलिस के DIG डेविस एनआर मार्क ने आजतक को दिए ऑन-कैमरा इंटरव्यू में हैरान कर देने वाली जानकारी साझा की है.
DIG के अनुसार, हत्या के बाद सोनम रघुवंशी ने खुद अपने पति की लाश को उठाकर खाई में फेंकने में तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की मदद की थी. हत्या को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी दो स्कूटी पर 10 किलोमीटर दूर तक गए थे. तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर दो स्कूटी से घटनास्थल पर पहुंचे थे.
हत्या के बाद, एक स्कूटी पर दो शूटर, जबकि दूसरी स्कूटी पर सोनम और एक शूटर बैठकर घटनास्थल से निकल गए. राजा की बॉडी को खाई में फेंकने में सोनम भी शरीक थी.
मर्डर केस का मास्टरमाइंड कौन?
DIG का कहना है कि सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है, लेकिन मास्टरमाइंड की पहचान पर दोनों एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. सोनम का कहना है कि हत्या की साजिश राज ने रची. जबकि राज का आरोप है कि पूरी योजना सोनम की थी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










