
सोनम कपूर ने अपनी गोदभराई सेरेमनी की Inside तस्वीरें की शेयर, फूलो की डेकोरेशन से पूजा तक की दिखाई झलक
ABP News
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बीते दिन अपने मुंबई वाले घर पर अपनी गोदभराई की सेरेमनी होस्ट की थी. एक्ट्रेस को ब्लेस करने के लिए बॉलीवुड के कई सितारों ने फंक्शन में शिरकत की थी.
सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने रविवार को अपने मुंबई वाले घर पर एक छोटी सी गोद भराई सेरेमनी होस्ट की थी जिसमें बी टाउन के कई सितारों ने शिरकत की. वहीं अपने दोस्तों के साथ एक यादगार दिन बिताने के बाद,सोनम ने अब अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी गोदभराई सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं.
सोनम कपूर ने शेयर की गोदभराई सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरेंइंस्टा पर शेयर की गई गोदभराई सेरेमनी की तस्वीरों में सोनम की गोदभराई सेरेमनी की डेकोरेशन से लेकर पूजा तक की झलक देखने को मिली है. वहीं प्रेग्नेंट सोनम ने इस दौरान अपने स्पेशल डे के लिए लाइम ग्रीन लहंगे में नजर आईं जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा था. उन्होंने अपने स्प्रिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए शोल्डर पर दुपट्टा डाला था और एक खूबसूरत नेकलेस भी पहना हुआ था. एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था.
तस्वीरों में उनके पति आनंद आहूजा भी दिखे, जो पूरी सेरेमनी के दौरान उनके साथ खड़े रहे. आनंद इस दौरान एक सिंपल व्हाइट कुर्ते और पजामे में नजर आए.













