
'सैलरी नहीं देने पर शिकायत की धमकी दे रही थी, तो काट डाला', दिल्ली स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया हत्यारा
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हत्या की जघन्य वारदात का राजफाश किया है. आरोपी ने बताया कि मैं उसे झारखंड से लेकर आया था. यहां किसी के घर में नौकरी दिलवाई. वह घर जाने की बात कहकर काम के बदले पैसे मांगने लगी. इसलिए मैंने दोस्तों के साथ मिलकर लाश के छह टुकड़े कर लाश नाले में फेंक दी थी.
दिल्ली में हुआ श्रृद्धा मर्डर केस इस समय सुर्खियों में है. चार साल पहले भी ऐसा ही केस हुआ था. घटना के आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया है. इस घटना में आरोपी ने नाबालिग लड़की के शरीर के छह टुकड़े कर दिए थे.
नाबालिग की गलती केवल इतनी थी कि उसने आरोपी से अपनी सैलरी मांगी थी. नहीं देने पर उसने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी थी. नाबालिक की हत्या 17 मई 2018 को की गई थी. पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है.
दिल दहलाने देने वाला यह केस दिल्ली के मियांवली नगर का था. यहां नाले में नाबालिग लड़की की लाश के छह टुकड़ों में मिली थी. पुलिस ने जांच के बाद शुरुआत में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मगर, घटना का मुख्य आरोपी शालू टोपनो पिछले चार साल से फरार चल रहा था.
अक्टूबर में शालू को किया गया था वांटेड घोषित
आरोपी शालू टोपनो को 16 अक्टूबर 2018 को वांटेड घोषित कर दिया गया था. उस पर पुलिस ने पचास हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था. शातिर बदमाश शालू गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था. उसकी तलाश में पिछले चार महीने से दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीमें खाक छान रही थीं.
झारखंड में होने की जानकारी मिलने पर किया अरेस्ट

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










