
सैयारा के बाद अनीत पड्डा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, कियारा आडवाणी को किया रिप्लेस, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
AajTak
फिल्म 'थामा' की रिलीज के साथ ही मैडॉक फिल्म्स ने नई फिल्म 'शक्ति शालिनी' का टीजर रिलीज कर दिया है. फिल्म में अनीत पड्डा ने कियारा आडवाणी को रिप्लेस किया है.
फिल्म 'सैयारा' से ऑडियंस का दिल जीतने वाली अनीत पड्डा के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. जल्द ही एक्ट्रेस मैडॉक फिल्म्स की नई हॉरर फिल्म 'शक्ति शालिनी' में लीड रोल में दिखेंगी. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म थामा के रिलीज होने के साथ ही इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो भी गई. मेकर्स ने शक्ति शालिनी से अनीत पड्डा के जुड़ने का खास वीडियो थियेटर में दिखाया.
हालांकि ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में अनीत को रक्षक, विध्वंसक और सबकी जननी बताया गया है. इसके साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला सफेद लहंगे और लंबी चोटी में जंगल में जाते हुए दिखाई दे रही है. हालांकि हम ये पुष्टि नहीं करते की वो अनीत पड्डा ही है. क्योंकि इसमें उनका चेहरा नहीं नजर आया है.
कियारा आडवाणी का कटा पत्ता बता दें कि पहले ये खबर आई थी कि फिल्म 'शक्ति शालिनी' में कियारा आडवाणी नजर आएंगी. लेकिन अब अनीत पड्डा की एंट्री से साफ हो गया है कि कियारा का पत्ता कट चुका है. सैयारा जैसी ब्लॉबस्टर फिल्म देने के बाद अनीत पड्डा ने ये बड़ी बाजी मार ली है. देखना होगा कि इस फिल्म से अनीत क्या कमाल कर पाती हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म? वैसे तो ये फिल्म इसी साल के शुरुआत में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. हालांकि इस फिल्म के आगे शेड्यूल होने और रिलीज में देरी का कारण अभी तक पता नहीं चल है. लेकिन अनीत पड्डा के इस फिल्म के जुड़ने के बाद उनके फैंस एक्साइटेड जरूर हो गए हैं. वहीं अनीत पड्डा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म सलाम वेंकी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में काजोल और विशाल जेठवा भी थे. इसके बाद वो एक वेब सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' में दिखाई दी थी. इसमें उनके साथ पूजा भट्ट, राइमा सेन जैसे दिग्गज कलाकार थे. लेकिन अनीत पड्डा को देशभर में पहचान मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से मिली. इस फिल्म में अनीत अहान पांडे के साथ नजर आई थीं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











