
सैफ पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर आई सामने, सीढ़ियों से उतरकर भागता दिखा
AajTak
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अभिनेता पर हमला करने वाला व्यक्ति चोरी करने के इरादे से फायर एग्जिट सीढ़ियों से घर में घुसा और घंटों तक वहीं रहा। संदिग्ध आरोपी उसी बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, जिसके 12वें फ्लोर पर सैफ अपने परिवार संग रहते हैं.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में घुसकर हमला करने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर सामने आई है. मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अभिनेता पर हमला करने वाला व्यक्ति चोरी करने के इरादे से फायर एग्जिट सीढ़ियों से घर में घुसा और घंटों तक वहीं रहा. संदिग्ध आरोपी उसी बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, जिसके 12वें फ्लोर पर सैफ अपने परिवार संग रहते हैं.
मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में स्थित अभिनेता के घर में यह हमला रात करीब 2:30 बजे बच्चों के कमरे में हुआ, जब एक घरेलू सहायिका ने घुसपैठिए को देखकर शोर मचाया. शोरगुल सुनकर सैफ अली खान कमरे में घुसे और घुसपैठिए से भिड़ गए, जिसके बाद हिंसक झड़प हुई और अभिनेता को छह बार चाकू मारा गया. घरेलू सहायिका के हाथ में भी मामूली चोटें आईं. 54 वर्षीय अभिनेता की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने के बाद सर्जरी की गई. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.
संदिग्ध की पहचान हो गई है, जो मौके से भाग गया था. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दस टीमें बनाई हैं.
Dump डेटा के आधार पर आरोपी की हुई पहचान
दरअसल, जिस समय हमला हुआ, पुलिस ने उस समय एरिया का डंप डेटा निकला, जिससे पुलिस को पता चला कि कौन-कौन से मोबाइल नेटवर्क उसे समय उस एरिया में एक्टिव थे. उसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की है. पुलिस सूत्रो के अनुसार सैफ अली खान के घर चोरी और हमला करने वाले व्यक्ति हिस्ट्री शीटर हो सकता है. जिस प्रकार यह घटना घटी है, उसका मोडस ऑपरेंडी देखकर हमलावर पर पहले भी इस प्रकार के मामले दर्ज हो सकते हैं. कोई शातिर और पुराना आरोपी ही ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है, ऐसा पुलिस का मानना है.
घर के अंदर कई घंटों से मौजूद था आरोपी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










