
सैफ अली खान पर हमले के आरोपी ने किया बेकसूर होने का दावा, कोर्ट में दायर की जमानत याचिका
AajTak
आरोपी शरीफुल इस्लाम शेहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ विजय गोपाल दास ने अपने वकील अजय गवली के माध्यम से मुंबई सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि शरीफुल इस्लाम ने कोई अपराध नहीं किया है और एफआईआर झूठी है.
अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम शेहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ विजय गोपाल दास ने अपने वकील अजय गवली के माध्यम से मुंबई सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की है. यह मामला वर्तमान में बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है, लेकिन यह सत्र न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाला मामला है. बांद्रा पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बाद केस मुंबई सत्र न्यायालय में स्थानांतरित हो जाएगा. फिलहाल, पुलिस ने अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की है.
जमानत याचिका में क्या कहा गया?
याचिका में कहा गया है कि शरीफुल इस्लाम ने कोई अपराध नहीं किया है और एफआईआर झूठी है. इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि सभी जरूरी सबूतों की बरामदगी और जांच पूरी हो चुकी है और केवल चार्जशीट दाखिल किया जाना बाकी है.
याचिका में कहा गया, "आवेदक (शरीफुल इस्लाम) ने जांच में पूरा सहयोग किया है. ऐसे में उसे हिरासत में रखने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि इससे उसे मुकदमे से पहले ही सजा देने जैसा होगा. इसलिए उसे जमानत दी जानी चाहिए."
अभियोजन पक्ष का क्या कहना है?
शरीफुल इस्लाम के वकील अजय गवली का कहना है कि पुलिस के पास पहले ही सभी महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हैं, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड शामिल हैं. इसके अलावा, आरोपी के सबूतों से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित करने की कोई आशंका नहीं है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










