
सैफ अली खान के घर से लिए गए फिंगरप्रिंट आरोपी शरीफुल इस्लाम से मैच, मुंबई पुलिस ऐसे करेगी खान परिवार की सुरक्षा
AajTak
Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान के घर से आरोपी हमलावर के लिए गए फिंगरप्रिंट पकड़े गए बांग्लादेशी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से मैच कर गए हैं. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे, दरवाजे के हैंडल, बाथरूम के दरवाजे और सीढियों पर से आरोपी के फिंगरप्रिंट लिए थे.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर से आरोपी हमलावर के लिए गए फिंगरप्रिंट पकड़े गए बांग्लादेशी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से मैच कर गए हैं. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे, दरवाजे के हैंडल, बाथरूम के दरवाजे और सीढियों पर से आरोपी के फिंगरप्रिंट लिए थे. इसे फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा गया था. वहां आरोपी के साथ उसका मिलान किया गया.
उधर, मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो शिफ्ट में दो कांस्टेबल तैनात किए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने बांद्रा वेस्ट में सैफ की सतगुरु शरण बिल्डिंग के बाहर अस्थायी पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है. बांद्रा पुलिस स्टेशन से दो कांस्टेबल दो शिफ्ट में वहां तैनात रहेंगे. सुरक्षा के तौर पर सीसीटीवी कैमरे और विडो ग्रिल भी लगाए गए हैं. आरोपी से पूछताछ जारी है."
आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की जाएगी. रविवार को आरोपी को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था. इसके बाद से पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है. उसे लेकर क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया गया है. इस केस में टीएएसआई, बायोलॉजी, डीएनए, फुटप्रिंट्स, फिजिक्स, साइबर जैसे एफएसएल विभाग शामिल हैं.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जांच के दौरान सैफ पर जिस चाकू से हमला किया गया था, उसका तीसरा हिस्सा एक तालाब के पास से बरामद कर लिया गया. हम आरोपी को बुधवार की शाम तालाब के पास ले गए और चाकू का यह गायब हिस्सा बरामद किया. हमले के दौरान चाकू का एक टुकड़ा टूटकर अभिनेता की रीढ़ के पास फंस गया था, जिसे लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला था.''
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान केस: हमले के आरोपी शरीफुल के पिता का बड़ा दावा, बोले- CCTV में दिख रहा शख्स...

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








