
सैफ अली खान केस: हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता का बड़ा दावा, बोले- CCTV में दिख रहा शख्स मेरा बेटा नहीं!
AajTak
Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में जानलेवा हमला करने के आरोपी मो. शरीफुल इस्लाम शहजाद के पिता रुहुल अमीन ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि सैफ के घर से मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में उन पर जानलेवा हमला करने के आरोपी मो. शरीफुल इस्लाम शहजाद के पिता रुहुल अमीन ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि सैफ के घर से मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके बेटे और सीसीटीवी में दिखे व्यक्ति के बीच कोई समानता नहीं है.
आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता ने कहा, ''सैफ अली खान के घर से मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा व्यक्ति मेरा बेटा नहीं है. उस शख्स के बाल बहुत लंबे हैं, जबकि मेरा बेटा आमतौर पर सेना के जवानों की तरह अपने बाल छोटे रखता है.'' उन्होंने बताया कि शरीफुल ने अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की है. वो परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बाइक-रिक्शा चलाता था.
रुहुल अमीन ने साल 2007 तक बांग्लादेश के खुलना में एक जूट मिल में काम किया था. उसके बाद वो अपने गांव लौट कर खेती करने लगे. हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बांग्लादेशी होने के सबूत भी मिल गए हैं. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को उसका बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिल गया है. इसमें उसका नाम शरीफुल इस्लाम लिखा है.
पुलिस को मिले दस्तावेजों से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि उसके पिता का नाम मो. रुहुल अमीन है. बीते रविवार शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को गिरफ्तार किया गया था. वो अपना नाम विजय दास रखकर अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था. वो बांग्लादेश के बरिशाल का रहने वाला है. पिछले पांच महीने से वो मुंबई में ही रह रहा था.
मुंबई पुलिस के मुताबिक, शरीफुल एक हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़ा था. 7 महीने पहले अवैध रूप से दावकी नदी पार करके हिंदुस्तान पहुंचा था. पहले कुछ सप्ताह वेस्ट बंगाल में रहने के बाद नौकरी के लिए मुंबई आ गया. उसने एक स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल करके सिमकार्ड हासिल किया है, जो कि खुकुमोनी जहांगीर सेखा के नाम पर पंजीकृत है.
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस केस की जांच कर रही है. आरोपी पुलिस हिरासत में है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. मुंबई के कलिना में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अंतर्गत आने वाले कई विभाग पुलिस द्वारा जब्त किए गए सबूतों की जांच करेंगे. गिरफ्तारी के बाद मोबाइल फोन, आरोपी के कपड़े और सीसीटीवी फुटेज समेत कई चीजें जब्त की गई हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








