
'सेवा करते परेशान...,' दिल्ली में दिव्यांग की हत्या करने वाला नाबालिग नौकर गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में ये पूरा मामला सफदरजंग एनकव इलाके का है. यहां एक दिव्यांग किशोर की हत्या कर दी गई थी. सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. उसके बाद 6 टीमें गठित की गईं. पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले का 3 घंटे में खुलासा कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस ने दिव्यांग किशोर की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि 'तू चोर मैं सिपाही' फिल्म से प्रभावित होकर एक नाबालिग लड़के ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. घटना के बाद आरोपी पंजे वाला दस्ताना मौके पर छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस की 6 टीमों के 64 कर्मचारियों ने तीन घंटे के अंदर आरोपी को तलाश लिया. उससे पूछताछ की जा रही है.
ये पूरा मामला सफदरजंग एनकव इलाके का है. यहां एक दिव्यांग किशोर की हत्या कर दी गई थी. सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. उसके बाद 6 टीमें गठित की गईं. पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले का 3 घंटे में खुलासा कर दिया गया. पुलिस ने जिस नाबालिग को गिरफ्तार किया है, उसने पूछताछ में बताया है कि वह फिल्म तू चोर मैं सिपाही से प्रभावित था. वह दिव्यांग किशोर की सेवा करते-करते इतना परेशान हो चुका था कि घर से भाग जाना चाहता था, जिसके लिए उसने लूटपाट की योजना बनाई.
बिहार भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी
एक दिन जब घर के सभी लोग बाहर गए थे, तब उसने लूटपाट शुरू की. इसी दौरान दिव्यांग किशोर ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, कत्ल के बाद पंजे वाला दस्ताना और शीशे में किंग लिख कर मौका ए वारदात से फरार हो गया. आरोपी नाबालिग दिल्ली छोड़कर बिहार भागने की कोशिश में था. हालांकि, उससे पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
नहाने से लेकर साफ-सफाई तक का काम करता था नौकर
आरोपी के पास से चोरी के जेवर और 40000 रुपए बरामद हुए हैं. पुलिस ने बताया कि ये आरोपी 3 महीने से दिव्यांग बच्चे की देखभाल में लगा था. नहाने से लेकर साफ-सफाई का काम तक करता था, जिसे लेकर वह परेशान था और 2 महीने से वेतन भी नहीं मिला था, उसके पास बैंक खाता भी था लेकिन पैसा नहीं था.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.








