
'सेलिब्रिटीज से जलते हैं लोग..?' रणवीर- रैना के विरोध के पीछे है ये मनोविज्ञान, Raftaar की पोस्ट पर एक्सपर्ट की राय
AajTak
रणवीर इलाहबादिया और समय रैना की कंट्रोवर्सी के बीच मशहूर रैपर रफ्तार ने इंस्टा स्टोरी पर अपने ऐसे विचार रखे, जिसे लोग समय रैना और रणवीर से जोड़कर देख रहे हैं. रैपर ने 'शैडेनफ्रॉयड' शब्द के जरिये इंसानी सोच का एक ऐसा पक्ष रखा है, जिस पर हम सभी को एक बार गंभीरता से विचार जरूर करना चाहिए.
समय रैना के शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया ने ऐसा कमेंट कर दिया कि देश भर में बवाल मच गया. रणवीर को पसंद करने वाले भी अब उनसे नफरत करने लगे हैं, उनको अनफॉलो करने लगे हैं. उनके खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर तक दर्ज हो गया. सोशल मीडिया से शुरू हुआ मामला संसद तक जा पहुंचा है.
लोग उनकी गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं. इन यूट्यूबर्स को हर तरफ से तिरस्कार, गालियां और नफरत भरे कमेंट का सामना करना पड़ रहा है. इन सारी कंट्रोवर्सी के बीच मशहूर रैपर रफ्तार ने इंस्टा स्टोरी पर अपने ऐसे विचार रखे, जिसे लोग समय रैना और रणवीर से जोड़कर देख रहे हैं. रैपर ने 'शैडेनफ्रॉयड' शब्द के जरिये इंसानी सोच का एक ऐसा पक्ष रखा है, जिस पर हम सभी को एक बार गंभीरता से विचार जरूर करना चाहिए.
रफ्तार ने पोस्ट में क्या लिखा ?
लोग अक्सर सफल व्यक्तियों को असफल होते देखना पसंद करते हैं.
1. ससांस्कृतिक आकर्षण: हम मशहूर हस्तियों और उच्च उपलब्धि हासिल करने वालों की प्रशंसा करते हैं, लेकिन उनकी गलतियों पर जल्दी से उन्हें जज करते हैं. यह पैटर्न प्राचीन कथाओं से लेकर आधुनिक मीडिया तक देखा गया है.
2. मीडिया का प्रभाव: मीडिया स्कैंडल्स को सनसनीखेज बनाकर इस प्रवृत्ति को बढ़ाता है, जिससे हमारी जिज्ञासा और ड्रामा देखने की इच्छा को हवा मिलती है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









