
सेलिब्रिटिज की पार्टी का अड्डा था 'सांसों के सौदागर' नवनीत कालरा का फार्म हाउस, यहीं होते थे काले कारनामे
AajTak
कोरोना काल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी कर लोगों की सांस का सौदा करने वाले नवनीत कालरा की तलाश की जा रही है. दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने कालरा को दबोचने के लिए विभिन्न राज्यों में अभियान चलाया हुआ है, तो वहीं इस बीच आजतक की टीम ने कालरा के ठिकानों का जायजा लिया, तो वहां चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी.
दिल्ली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने वाला नवनीत कालरा अंडर ग्राउंड हो गया है. क्राइम ब्रांच की एक टीम उसकी तलाश में लगी है, तो वहीं दूसरी टीम उसके कनेक्शन का पता लगाने में जुटी हुई हैं. वहीं आजतक की टीम ने कालरा के छतरपुर स्थित फार्म हाउस का जायजा लिया, तो यहां बैठे चौकीदार ने कई अहम जानकारियां दीं. उसने बताया कि किस तरह रेड पड़ने के बाद कालरा फरार हुआ.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










