
सेमीकंडक्टर वाली इस कंपनी को क्या हो गया? निवेशकों में हाहाकार... शेयर के दाम हुए आधे
AajTak
मंगलवार को Kaynes Technology के शेयर लुढ़क कर 3711 रुपये तक पहुंच गया, जो कि शेयर का 52 वीक लो है. पिछले एक साल में शेयर 47 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है.
कायन्स टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) के शेयर में मंगलवार बड़ी गिरावट देखने को मिली. जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि शेयर गिरकर 52 वीक के लो पर पहुंच गया है.
दरअसल, मंगलवार को Kaynes Technology के शेयर 5.37 फीसदी गिरकर 3783 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान शेयर लुढ़क कर 3711 रुपये तक गया, जो कि शेयर का 52वीक लो है. जबकि शेयर का 52 वीक हाई 7,705 रुपये है. यानी शेयर अपने हाई से 50 फीसदी टूट चुका है. यही नहीं, एक साल में कायन्स टेक्नोलॉजी का शेयर 47 फीसदी टूट चुका है.
एक तरह से साल 2025 कायन्स टेक्नोलॉजी जैसी ESDM कंपनियों के लिए बहुत ही खराब साबित हुआ. इस सेगमेंट में एक बड़ा प्लेयर Dixon Tech भी है, जिसके शेयर में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है.
कायन्स टेक्नोलॉजी के शेयर में भारी गिरावट
Kaynes Technology India भारत की प्रमुख Electronics System Design and Manufacturing (ESDM) कंपनियों में से एक है. इसका मुख्य काम इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइन है. यह कंपनी सेमीकंडक्टर असेम्बली सेक्टर में भी है.
बता दें, यह भारत की सबसे तेजी से बढ़ती EMS (Electronics Manufacturing Services) कंपनियों में से एक है, जो AI, IoT और सेमीकंडक्टर पैकेजिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही है. गुजरात के सानंद में इसका सेमीकंडक्टर चिप असेंबली और टेस्टिंग प्लांट है, जो भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत काम करता है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












