
'सेना PoK लेने को तैयार बस आदेश का इंतजार', उत्तरी कमान के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान
AajTak
पाक अधिकृत कश्मीर पर कुछ दिन पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया था. जोर देकर कहा गया था कि पीओके फिर अपने कब्जे में लिया जाएगा. अब गृह मंत्री के बयान पर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. उनकी तरफ से साफ कहा गया है कि सरकार का जो भी निर्देश रहेगा, उसका पालन किया जाएगा.
पाक अधिकृत कश्मीर पर कुछ दिन पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया था. जोर देकर कहा गया था कि पीओके फिर अपने कब्जे में लिया जाएगा. अब गृह मंत्री के बयान पर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. उनकी तरफ से साफ कहा गया है कि सरकार का जो भी निर्देश रहेगा, उसका पालन किया जाएगा.
उत्तरी कमान के प्रमुख ने दिए बड़े संकेत
वे कहते हैं कि हम कोई भी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं, जैसा सरकार का निर्देश रहेगा, उसी हिसाब से काम किया जाएगा. उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को भी चेतावनी जारी की है. कहा गया है कि सीजफायर का अगर उल्लंघन किया जाएगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. दोनों देशों की जिम्मेदारी है कि सीमा पर शांति बने रहे, लेकिन अगर पाकिस्तान कोई कदम उठाएगा तो उसे अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा.
अब जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर दौरे पर गए थे. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में उसने (पाकिस्तान) जो किया है, उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर में लोगों पर 'अत्याचार' कर रहा है और उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने आगे कहा कि हमने कश्मीर का विकास कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम गिलगित-बाल्टिस्तान नहीं पहुंच जाते.
टारगेट किलिंग पर क्या बोले?
अब रक्षा मंत्री के उसी बयान पर उपेंद्र द्विवेदी ने ये बात कही है. इससे पहले भी समय-समय पर सेना की तरफ से हुंकार भरी गई है. कुछ दिन पहले चिनार कॉप्स ने भी इसी दिशा में एक बड़ा बयान दिया था. साफ कहा गया था कि सरकार के आदेश का इंतजार है, कार्रवाई तुरंत की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










