
सेक्स, साजिश और जासूसी... जब रिफ्यूजी बनकर एक लड़की ने हिला दी थी दक्षिण कोरिया की सरकार, चौंका देगी कहानी
AajTak
वो एक जवां रिफ्यूजी थी. आसरे की तलाश में दक्षिण कोरिया आई थी. लेकिन वो बहुत खतरनाक थी. उसके हुस्न की हकीकत कुछ और थी. उसके जवां जिस्म में जहरीले इरादे छुपे थे. और जब इस राज का पर्दाफाश हुआ तो एक देश की सरकार थर्रा उठी थी.
North Korean spy Von Jiang in South Korea: हमारे देश में इन दिनों ज्योति मल्होत्रा के नाम की बहुत चर्चा हो रही है. ज्योति पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का इल्जाम है. उसके खिलाफ पुलिस और तमाम एजेंसियां जांच कर रही हैं. इसी दौरान हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे जासूस की कहानी, जो अपने काम में माहिर होने के साथ-सात बेहद खूबसूरत थी. अपनी खूबसूरती की बदौलत ही वो दुश्मनों के करीब आती थी, उन्हें दोस्त बनाती थी और उनसे वो सारे राज़ उगलवा लेती थी, जो उनके सिवाय किसी को पता नहीं होने चाहिए. लेकिन जब तक इस जासूस के तिलिस्म का ताला टूटा, तब तक देर हो चुकी थी.
दिलकश हुस्न और जहरीली अदाएं वो एक जवां रिफ्यूजी थी. आसरे की तलाश में दक्षिण कोरिया आई थी. लेकिन वो बहुत खतरनाक थी. उसके हुस्न की हकीकत कुछ और थी. उसके जवां जिस्म में जहरीले इरादे छुपे थे. और जब इस राज का पर्दाफाश हुआ तो दक्षिण कोरिया की सरकार थर्रा उठी. उसके दिलकश हुस्न और जहरीली अदाओं को देख कर कोई भी छलावे को शिकार हो जाता था. उत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया में शरण लेने आई वॉन जिआंग हमेशा उत्तर कोरियाई शासन के ज़ुल्मों की कहानी सुनाती थी.
मिलिटरी ऑफिसरों का तजुर्बा सात साल पहले उत्तर कोरिया से शरणार्थी बनकर आई वॉन जिआंग को देखकर दक्षिण कोरिया के कई मिलिटरी ऑफिसरों के साथ भी ऐसा ही तजुर्बा हुआ और जब वॉन की हकीकत सबके सामने आई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई.
रिफ्यूजी बनकर पहुंची थी दक्षिण कोरिया उस वक्त वॉन जिआंग दक्षिण कोरिया में आसरे की तलाश में आई थी. वो उत्तर कोरिया की साम्यवादी सरकार के ज़ुल्मों से आजिज़ आ चुकी थी. उत्तर कोरिया की साम्यवादी सरकार की बुराई करने का वो कोई मौका नहीं छोड़ती थी. एक तो उत्तर कोरिया सरकार से दुश्मनी और फिर उसका दिलकश हुस्न. जल्दी ही दक्षिण कोरिया के कई मिलिटरी ऑफिसर उसके जाल में फंस गए.
सेक्स और सौंदर्य का जाल एक ऐसा ही अफसर था कैप्टन हवांग. वॉन जिआंग के रुपजाल में उलझा हवांग उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता था. सेक्स और सौंदर्य का पाश फेंककर वॉन ने दक्षिण कोरिया के कई अहम खुफिया दस्तावेज़, सैनिक ठिकानों के नक्शे और दूसरे दस्तावेज़ हथिया लिए. वॉन जिआंग कोरिया की माताहारी बन चुकी थी.
जहरीली सूई से कत्ल की साजिश दरअसल, वॉन जिआंग एक खूबसूरत छलावा थी वॉन. वो उत्तर कोरिया की दुश्मन नहीं बल्कि उत्तर कोरिया की जासूस थी. चोरी के जुर्म में जेल जा चुकी वॉन इसी इरादे से रिफ्यूजी बन कर चीन के रास्ते दक्षिण कोरिया आई थी. उसका असल मकसद था दक्षिण कोरिया के फ़ौजी अफ़सरों से खुफिया सैनिक दस्तावेजों और उत्तर कोरिया के भगोड़ों की जानकारी लेना और अगर जरूरत पड़ती तो वो जहरीली सूई के जरिए उन अफ़सरों की हत्या करने को भी तैयार थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











