
सेक्स वर्कर बनी, ड्रग्स तक बेचे... हर दिन 1.23 लाख के नशे की लत ने किया ये हाल
AajTak
इज्जतदार जिंदगी जी रही सिडनी की 27 साल की महिला मॉस को ड्रग्स की ऐसी लत लगी कि उसने इसके खर्च निकालने के लिए ड्रग डीलर से लेकर सेक्स वर्कर तक का काम किया. हालांकि जांच में मालूम हुआ कि वह अपनी लत के चलते डिप्रेशन के जूझ रही थी और नशे को छोड़ना भी चाहती थी.
नशे की लत इंसान को बर्बाद कर देती है. कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ, जो एक लग्जरी लाइफ जी रही थी लेकिन ड्रग्स की लत ने उसे तबाह कर दिया. बाद में उसने जेल तक जाना पड़ा. मामला ऑस्ट्रेलिया के सिडनी का है. 27 साल की इस महिला का नाम एलैग्जेंड्रा मॉस है. एलैग्जेंड्रा को कोकीन की लत लग गई थी.
'एक दिन में लेती थी 1.23 लाख रुपये के ड्रग्स'
ड्रग सप्लाई में पकड़े जाने पर मामले की सुनवाई के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सिडनी की मॉस ये बताते हुए फूटकर रो पड़ी कि उसे एक दिन में $1500 (लगभग 1.23 लाख रुपये) के कोकीन चाहिए होते हैं. इसी महंगी जरूरत को पूरा करने के लिए उसने ड्रग्स बेचने से लेकर सेक्स वर्कर तक का काम किया.
2 साल से कर रही थी अवैध ड्रग का बिजनेस
मॉस सिडनी में रोज बे में अपने किराये के घर से बड़ी मात्रा में ड्रग्स की डीलिंग कर रही थी. पुलिस द्वारा उसका फोन टैप करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से गांजा और कोकीन बरामद किया गया. गिरफ्तारी के बाद मॉस ने माना कि उसने अपनी "बहुत महंगी" लत को पूरा करने के लिए दिसंबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच गैरकानूनी ड्रग्स का बिजनेस किया था.
नशे का खर्च निकालने के लिए बनी सेक्स वर्कर

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












