
सेक्स और मास्टरबेशन पर पोप का बयान, हो रही खूब चर्चा
AajTak
पोप फ्रांसिस ने एक डॉक्यूमेंट्री में कहा है कि सेक्स एक खूबसूरत चीज है. उन्होंने गर्भपात पर बात करते हुए कहा है कि चर्च को गर्भपात कराने वाली किसी महिला के प्रति दया दिखानी चाहिए लेकिन गर्भपात को सही नहीं ठहराया जा सकता है. उन्होंने एलजीबीटी समुदाय और मास्टरबेशन पर भी बात की है.
पोप फ्रांसिस ने बुधवार को रिलीज एक डॉक्यूमेंट्री में सेक्स के गुणों की प्रशंसा करते हुए उसे 'भगवान के द्वारा इंसान को दी गई सबसे खूबसूरत चीजों में से एक' बताया है. पोप ने हस्तमैथुन पर भी बात की और कहा कि सेक्स से इतर कोई भी चीज सेक्स की रिचनेस को कम करती है.
डिज्नी प्रोडक्शन की डॉक्यूमेंट्री, 'The Pope Answers' में पोप ने यह बातें की हैं. पिछले साल पोप ने करीब 20 साल के 10 युवाओं से बात की थी और यह डॉक्यूमेंट्री उसी बातचीत पर आधारित है. डॉक्यूमेंट्री में पोप से कैथोलिक चर्च के भीतर एलजीबीटी अधिकारों, गर्भपात, पोर्न इंडस्ट्री, सेक्स, धर्म और यौन शोषण सहित विभिन्न विषयों पर सवाल किए गए है.
सेक्स और हस्तमैथुन पर पोप की राय
डॉक्यूमेंट्री में सेक्स के सवाल पर वो कह रहे हैं, 'सेक्स उन खूबसूरत चीजों में से एक है जो भगवान ने इंसान को दी है.'
हस्तमैथुन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'अपने आप को सेक्शुअली अभिव्यक्त करना समृद्धि (Richness) है, इसलिए वास्तविक यौन अभिव्यक्ति से अलग होने वाली कोई भी चीज आपको और सेक्स की रिचनेस को कम करती है.'
'एलजीबीटी समुदाय का स्वागत किया जाना चाहिए'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











