
सेकंडों में मौत... वायरल वीडियोज के वो किरदार जिन्हें हमने-आपने गिरते और मरते देखा!
AajTak
खेलते, नाचते, चलते, बस चलाते, वरमाला डालते हुए हार्ट अटैक आया और लोगों की जान चली गई. पल-भर में खुशियां गम में बदल गईं. कई घटनाओं के वीडियो भी सामने आए, जिन्हें देखकर विश्वास करना मुश्किल लगे कि यूं भी किसी की जान जा सकती है. आगे पढ़िए ऐसे ही कई मामले, देखें घटनाओं के वीडियो...
हंसते-खिलखिलाते लोग.... झूमते, नाचते-गाते लोग.... टहलते-घूमते-फिरते लोग.... और फिर अचानक... गिरकर मर जाते लोग!!! जी हां जिंदगी जिस समय उत्सव मनाने, खुशियों के गीत गाने, फुरसत में वक्त बिताते नजर आ रही थी, मौत ने उसी समय ऐसा झपट्टा मारा कि जीते-जागते इंसान मुर्दा शरीर में तब्दील हो गए… पीछे रह गया, तो उन्हें खोने का गम और किसी को भी दहलाकर रख देने वाले वीडियोज.
जी हां, वही वीडियो जिन्हें हमने-आपने वॉट्सऐप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर देखा. देखकर दंग हुए, कुछ डरे-सहमे भी और फिर उन्हें दूसरों को फॉरवर्ड कर दिया… अलर्ट करने के लिए और ये बताने के लिए भी, कि देखिए जिंदगी किस हद तक बेवफा होती है. वो कब और कैसे एक झटके में साथ छोड़ देगी इसका पता लगाना तो दूर, अंदाजा तक मिलना नामुमकिन है.
ऐसे हर वीडियो में एक किरदार है. एक किरदार जो किसी की शादी या जन्मदिन की पार्टी में नाच रहा है, जो दोस्तों के साथ गली में तफरीह कर रहा है, नाटक में भगवान शंकर या हनुमान की भूमिका निभा रहा है. इनमें से कोई युवा है, कोई अधेड़ तो कोई बुजुर्ग. महिला और पुरुष दोनों हैं इन किरदारों में…सब वीडियो में बेफिक्र नजर आते हैं. मगर, सबकी नियति एक है और वो है सेकेंडों में मौत. aajtak.in ने इन किरदारों का पीछा किया. इनके अपनों से मुलाकात की. जाना कि आखिर उस दिन हुआ क्या था और ऐसा हुआ तो आखिर क्यों हुआ था?
अफवाहें तो कोरोना के असर और उसकी वैक्सीन के साइड इफैक्ट को लेकर भी बहुत हैं तो क्या वाकई इसी वायरस या उसकी दवा ही इन किरदारों के लिए मौत का सामान बन गई.
देखें वीडियो...
कानपुर में क्रिकेट खेलते-खेलते 10वीं के छात्र की हुई मौत

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










