
सेकंडों का खेल! गिरते होर्डिंग से बाल-बाल बचा ऑटो ड्राइवर... वीडियो में दिखा दिल दहला देने वाला मंजर
AajTak
सोशल मीडिया पर हर दिन हादसों के कई वीडियो वायरल होते हैं. ऐसा ही एक और वीडियो इस वक्त चर्चा में है, जिसमें कुछ ही सेकंडों में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं.
वीडियो में नजर आता है कि एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की जान कुछ ही सेकंडों के फर्क से बच जाती है. बारिश तेज़ी से हो रही होती है और उसी दौरान सड़क किनारे खड़ा ऑटो ड्राइवर अचानक किसी के इशारे पर वाहन से कूद जाता है. ठीक उसी पल उसके पीछे लगा विशाल एलआईसी का होर्डिंग पूरी ताकत से गिर पड़ता है. कुछ ही पलों में पूरा ऑटो उस तख्ते के नीचे दब जाता है, लेकिन ड्राइवर चमत्कारिक तरीके से बच निकलता है.
वीडियो देखकर हर कोई हैरान
वीडियो देखकर हर कोई यही कह रहा है कि अगर ड्राइवर कुछ सेकंड और रुक जाता, तो शायद आज जिंदा न होता. गनीमत रही कि पास खड़े एक शख्स ने समय रहते चेतावनी दी, और ड्राइवर ने तुरंत बाहर छलांग लगा दी.
बारिश और तेज हवा मानी जा रही वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे की वजह भारी बारिश और तेज हवाएं मानी जा रही हैं, जिनकी वजह से होर्डिंग की पकड़ ढीली पड़ गई थी. हालांकि, अभी तक वीडियो की लोकेशन और तारीख की पुष्टि नहीं हो पाई है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरते हुए होर्डिंग की चपेट में पास खड़ी एक और गाड़ी भी आ गई. फिलहाल यह साफ नहीं है कि वहां और लोग घायल हुए या नहीं.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












