
सूर्यकुमार यादव बोले- आज भी याद है वो दिन जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुना गया था
AajTak
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने जाने से न केवल सूर्यकुमार यादव निराश हुए थे, बल्कि क्रिकेट फ्रैंस को भी झटका लगा था. लेकिन अब 3 महीने बाद सूर्यकुमार यादव के लिए सबकुछ बदल चुका है.
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने जाने से न केवल सूर्यकुमार यादव निराश हुए थे, बल्कि क्रिकेट फ्रैंस को भी झटका लगा था. लेकिन अब 3 महीने बाद सूर्यकुमार यादव के लिए सबकुछ बदल चुका है. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, सूर्यकुमार यादव उस निराशा को आज भी याद करते हैं जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुना गया था. सूर्यकुमार यादव बताते हैं कि टीम में नहीं चुने जाने से वो निराश थे और उससे बाहर निकलने में उनकी पत्नी और मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ियों ने काफी मदद की थी. सूर्यकुमार यादव 2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं. वो इस फ्रेंचाइजी के स्टार परफॉर्मर रहे हैं. पिछले सीजन में उन्होंने 400 से ज्यादा रन बनाए थे और टीम के चैम्पियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी. सूर्यकुमार बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब उनका चयन नहीं हुआ था तब वो बीच पर अकेले टहलने के लिए निकल गए थे.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











