
सूरत: Corona नियम तोड़कर की थी पार्टी, Video Viral होने पर पुलिस ने हिरासत में लिया
AajTak
सूरत से बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर कोरोना काल के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों को सूरत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. एक बर्थडे सेलिब्रेशन में बार बालाओं से तमंचे पे डिस्को गाने पर डांस करवाया गया था, उनके ऊपर नोटों की बरसात भी की गई थी. बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई. मामले में 7 लोगों को हिरासत ले लिया है. इंदौर पुलिस ने रीयल एस्टेट कंपनी के सेल्स डायरेक्ट देवांशु मिश्रा की हत्या का पर्दाफ़ाश किया है. मामले में जोया किन्नर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल चाकू और बाईक बरामद की हुई है. देखें जुर्म की खबरें.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










