
सूरत: हिजाब में परीक्षा देने पहुंचीं मुस्लिम छात्राएं, VHP का हंगामा, 15 हिरासत में
AajTak
हिजाब में परीक्षा देने पहुंची छात्राओं का वीडियो बनाकर किसी ने हिंदू संगठन को भेज दिया. इसके बाद वीएचपी के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और प्रिंसिपल के कैबिन में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया.
कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब गुजरात तक पहुंच गया है. सूरत के एक स्कूल में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनकर आने पर हिंदू संगठन ने विरोध दर्ज कराया है. पुलिस ने विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए हिंदू संगठन के 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. महौल ना बिगड़े इसलिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











