
सूरत: साथी युवक ने किन्नर को उतारा मौत के घाट, शरीर पर मिले शार्प वेपन के निशान
AajTak
गुजरात के सूरत शहर के सलाबतपुरा इलाके में किन्नर संजना की हत्या का मामला सामने आया है. हत्या का शक संजना के साथी युवक पर जताया जा रहा है, जो कुछ दिनों से उसके साथ रह रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के सूरत शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला सूरत के सलाबतपुरा थाना क्षेत्र के उमरवाड़ा इलाके से सामने आया है, जहां एक किन्नर संजना की हत्या कर दी गई. संजना का शव उमरवाड़ा टैनामेंट स्थित उसके घर में मिला. पुलिस को संजना के शरीर पर शार्प वेपन के गहरे घाव मिले हैं, जिससे साफ है कि यह हत्या है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है.
सलाबतपुरा पुलिस के डीसीपी भगीरथ गढ़वी ने बताया कि संजना पिछले तीन दिनों से किशन नाम के युवक के साथ रह रही थी. किशन पहले से ही अपनी मां के साथ उमरवाड़ा टैनामेंट में रहता था. प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि संजना और किशन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. पुलिस को संदेह है कि झगड़े के बाद ही किशन ने हत्या को अंजाम दिया होगा.
युवक ने की किन्नर की हत्या
पुलिस ने संजना के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. डीसीपी ने बताया कि शव पर ताजा घाव हैं, जिससे घटना आज सुबह की लग रही है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हत्या के समय और वजह का खुलासा हो सकेगा.
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
आरोपी किशन को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या के पीछे कोई अन्य कारण था या यह झगड़े का नतीजा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










