
सूरत: बहन से प्रेम प्रसंग के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार
AajTak
सूरत के डिंडोली इलाके में एक युवक को बहन से अवैध संबंध का शक होने पर दो नाबालिगों सहित तीन लोगों ने घर में खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामला 13 फरवरी का है, जिसकी पुलिस जांच जारी है.
सूरत के डिंडोली इलाके में एक युवक को उसकी कथित प्रेमिका के भाई और उसके साथियों ने बेरहमी से पीट दिया. आरोपियों को शक था कि युवक की उनकी बहन के साथ अवैध संबंध हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक को खंभे से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से मारा जा रहा है. यह वीडियो 13 फरवरी का बताया जा रहा है. पीड़ित को घर बुलाकर आरोपियों ने पहले उसे बंधक बनाया और फिर पीटना शुरू कर दिया. इस पिटाई में मुख्य आरोपी अजय ठाकरे और दो नाबालिग शामिल थे.
वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
वीडियो वायरल होने के बाद डिंडोली थाना पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की. पीड़ित को ढूंढकर उसके बयान दर्ज किए गए और फिर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. मुख्य आरोपी को शक था कि पीड़ित युवक उसकी कजिन बहन से बात करता है और उसके साथ संबंध हैं. इसी शक के चलते उसे घर बुलाया और मारपीट की.
आरोपियों पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने अजय ठाकरे और दो नाबालिगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 127 और जीपी एक्ट की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. तीनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










