
सूरत: गले में पतंग की डोर में फंसने से गिरा स्कूटी सवार, डॉक्टर ने लगाए 22 टांके
AajTak
सूरत में मकर संक्रांति से पहले पतंग की डोरी से मोपेड सवार राकेश परमार का गला कट गया. हादसे में राकेश गिर पड़े और उनके गले पर 22 टांके आए. पतंगबाजी के खतरों को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता. डॉक्टरों ने राकेश के गले पर 22 टांके लगाए
सूरत में मकर संक्रांति के पहले पतंग की डोरी से बड़ा हादसा हुआ. महिधरपुरा इलाके में स्कूटी सवार राकेश परमार का गला पतंग की डोरी से कट गया. जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े. यह घटना दिल्ली गेट के पास डांगी शेरी में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
29 दिसंबर को राकेश परमार, जो बेगमपुरा में स्पोर्ट्स की दुकान चलाते हैं, अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे. इसी दौरान महिधरपुरा इलाके से गुजरते वक्त आसमान से कटी हुई पतंग की डोरी उनके गले पर लिपट गई. डोरी की तेज धार से उनके गले पर गंभीर चोट आई.
गले में पतं की डोर फंसने से गिरा स्कूटी सवार
हादसे के बाद राकेश सड़क पर गिर पड़े. आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने राकेश के गले पर 22 टांके लगाए. डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई.
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह पतंग की डोरी ने राकेश के गले को चोट पहुंचाई. यह घटना मकर संक्रांति से पहले पतंगबाजी के खतरों की ओर ध्यान खींच रही है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस से लोगों को सावधानी बरतने और डोरी के सुरक्षित इस्तेमाल की अपील की जा रही है.
डॉक्टर ने युवक के गले में लगाए 22 टांके

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










