
सूरत: कोरोना मरीजों के आधार कार्ड से 670 में खरीद कर 12 हजार में बेचते थे रेमडेसिविर इंजेक्शन
AajTak
कोरोना वायरस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जहां एक तरफ बीमार लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं. वहीं, कोविड मरीजों के लिए जरूरी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी भी जमकर हो रही है. सूरत में 899 रुपये का रेमडेसिविर इंजेक्शन 12 हजार रुपये में बेचा जा रहा है.
कोरोना वायरस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जहां एक तरफ बीमार लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं. वहीं, कोविड मरीजों के लिए जरूरी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी जमकर हो रही है. सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने 899 रुपये का रेमडेसिविर इंजेक्शन 12 हजार रुपये में बेचने वाले एक गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की. कोविड मरीजों के लिए जीवनरक्षक कहे जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन जिसकी कीमत 899 रुपये है, दवाइयों की कालाबाजारी करने वाले लोग एक इंजेक्शन को ब्लैक में 12 हजार रुपये में बेच रहे हैं. सूरत में कोरोना का जिस तरह से प्रकोप बढ़ रहा है, कोविड के गंभीर मरीजों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है रेमडेसिविर इंजेक्शन. इसकी भारी कमी देखने को मिल रही है. सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय तोमर का कहना है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी के चलते इसकी ब्लैक मार्केटिंग जमकर हो रही है. पिछले कुछ दिनों से पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी. पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर तफ्तीश शुरू की और कड़ियां मिलती गई. इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले लोग मेडिकल स्टोर में आने से पहले ही इसे ब्लैक कर देते थे.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










