
सुहास LY के रैकेट की 10 करोड़, नीरज चोपड़ा के भाले की सवा करोड़ की बोली!
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर सरकार की ओर से पीएम मोदी को पिछले दो सालों में मिले गिफ्ट और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी का आयोजन किया जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन को बीजेपी कार्यकर्ता और पीएम मोदी के शुभचिंतक बड़े हर्ष के साथ मना रहे हैं. इस मौके पर सरकार की ओर से पीएम मोदी को पिछले दो सालों में मिले गिफ्ट और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी का आयोजन किया जा रहा है. इस ई-नीलामी में टोक्यो ओलंपिक और पैरा-ओलंपिक में परचम लहराने वाले होनहारों के बैडमिंटन, फेनसिंग, ग्लब्स और भाले में लोग खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. (ई-नीलामी के सभी डेटा 17 सितंबर दोपहर 12 बजे तक के हैं)
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक के खिलाड़ियों ने अपने गलव्स, रैकेट, फेनसिंग पीएम मोदी को गिफ्ट किए हैं. 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस नीलामी में 2020 टोक्यो ओलंपिक में पहली बार क्वालिफाई करने वालीं चदलवदा अनंधा सुंदररमन भवानी देवी की फेनसिंग, टोक्यो 2020 पैरा ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट कृष्ण नागर और सिल्वर मेडल विजेता सुहास एलवाई के बैडमिंटन की बोली 10-10 करोड़ रुपये लग चुकी है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









