
सुहागरात पर दुल्हन 'कांड' करके फरार, हैरान कर देगी 'डॉली की डोली' की रियल स्टोरी
AajTak
Bihar News: एक दुल्हन सुहागरात के दिन अपने ससुराल से लाखों के गहने और 30 हजार कैश लेकर फरार हो गई. घटना के समय घर पर कोई नहीं था. पुलिस ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. फिलहाल फरार दुल्हन की सीडीआर खंगाली जा रही है.
कुछ साल पहले परदे पर आई बॉलीवुड फिल्म 'डॉली की डोली' सबको याद होगी. जिसमें एक्ट्रेस दुल्हन बनकर दूल्हों को चूना लगाती है. इसमें एक्टर राजकुमार राव सहित अन्य अभिनेताओं ने अभिनय किया था. डॉली कई लोगों से शादी करती है और फिर घर से गहने और रुपये लेकर फरार हो जाती है. ये तो रही रील लाइफ की स्टोरी. अब हम आपको रियल लाइफ स्टोरी बता रहे हैं, जो हाल फिलहाल में बिहार के कैमूर घटी. दरअसल, यहां एक दुल्हन सुहागरात वाले दिन दूल्हे और उसके पूरे परिवार को चूना लगाकर गायब हो गई.
मामला जिले के भभुआ थाना इलाके का है. यहां शादी के तीन दिन के अंदर ही फ्रॉड दुल्हन अपने साथ लाखों रुपए के गहने और 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गई.
जानकारी के अनुसार, भभुआ थाना इलाके के सिवों गांव के रहने वाले मनोहर प्रजापति के बेटे अमित कुमार की शादी बाक्सरा निवासी अवधेश प्रजापति की बेटी प्रीति प्रजापति के साथ हुई. लड़की का यह गांव रोहतास जिले के करहगर थाना के पोस्ट बिसोडीहरी में स्थित है.
9 मई को यह शादी धूमधाम से हुई. दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर आ गया. घर में खुशी का माहौल था. सब नई बहू के आने से बेहद खुश थे. लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि बहू के दिमाग में कुछ और ही चल रहा है. सुहागरात के दिन बहू ने मौके का फायदा उठाया. जब घर के लोग किसी काम से कुछ देर के लिए घर से बाहर गए, तो उसने घर में रखी ज्वैलरी और 30 हजार कैश उठाया. फिर वहां से फरार हो गई.
प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा मामला घरवाले जब वापस लौटे तो दुल्हन को ढूंढने लगे. जब वह कहीं नहीं मिली और घर में रखे लाखों के जेवर व रुपये गायब मिले तो वे सारा माजरा समझ गए.
पीड़ित घरवालों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा भी लग रहा है. फिलहाल पुलिस दुल्हन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है. आगे की कार्रवाई जारी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







