
सुशांत सिंह राजपूत केसः दिल्ली HC में शुक्रवार तक सुनवाई टली, पिता ने 'न्याय' फिल्म पर रोक लगाने की मांग की
AajTak
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए टाल दिया गया है. सुशांत के पिता ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर 'न्याय' फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है.
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई को शुक्रवार तक टाल दिया गया है. इस मामले में अब 25 जून को सुनवाई होगी. सुशांत के ऊपर बनी फिल्म 'न्याय' पर रोक लगाने के लिए उनके पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. इस मामले में पहले हाईकोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने आज एक बार फिर हाईकोर्ट से गुहार लगाई गई थी कि फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की रिलीज को रोक दिया जाए क्योंकि ये फिल्म उनके बेटे की छवि को बदनाम करने के लिए बनाई जा रही है. दो हफ्ते पहले हाईकोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











