
सुलझेगा असम-मिजोरम सीमा विवाद, तैनात होगी पैरामिलिट्री, MHA की बैठक में बनी सहमति
AajTak
बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि दोनों प्रदेशों की सीमा पर नेशनल हाईवे के पास बने विवादित स्थल पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल के वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में न्यूट्रल फोर्स यानी कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी. दोनों प्रदेश बातचीत का यह दौर आगे भी जारी रखेंगे और अपने अपने मुद्दे एक दूसरे के सामने रखेंगे.
असम और मिजोरम सीमा पर जारी विवाद के बीच बुधवार को दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों की गृहमंत्रालय में मुलाकात हुई. मुलाकात के बाद दोनों राज्य बातचीत से मुद्दे सुलझाने पर सहमत हो गए हैं. विवादित जगह से दोनों राज्यों की पुलिस हटेगी. विवादित जगह पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी. असम मिजोरम सीमा विवाद को लेकर करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में असम के चीफ सेक्रेट्री और मिजोरम के चीफ सेक्रेट्री समेत दोनों प्रदेशों के आला अधिकारी शामिल थे.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










