
'सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकंड में दो वोटर मिटाओ...', राहुल गांधी ने फिर बताई वोट चोरी की मोडस ऑपरेंडी
AajTak
राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया था कि कांग्रेस के मतदाताओं को निशाना बनाया गया. दलित और ओबीसी इनके निशाने पर थे. टारगेट कर वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए. कांग्रेस की संभावनाओं को कमजोर करने के लिए वोटर्स के नाम सिलसिलेवार ढंग से डिलीट किए गए.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वोट चोरी को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर वोट चोरी को लेकर निशाना साधा.
राहुल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि सुबह चार बजे उठो, 36 सेकंड में दो वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ- ऐसे भी हुई वोट चोरी. चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा.
इससे पहले राहुल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी के सबूत दिखाने का दावा किया था. उन्होंने कहा था कि यह इस देश के युवाओं को दिखाने और स्थापित करने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में कैसे धांधली की जा रही है.
राहुल गांधी ने कहा कि मैं पुख्ता सबूतों के साथ अपनी बात कह रहा हूं और आपको बता रहा हूं कि वोट कैसे बदले गए? राहुल ने दावा किया कि कर्नाटक के आलंद में फेक लॉगइन का इस्तेमाल कर 6000 से ज्यादा वोट काटे गए.
उन्होंने कहा कि वोट काटे जाने के ये प्रयास उन बूथ पर किए गए, जहां कांग्रेस पार्टी जीत रही थी. इस दौरान राहुल ने गोडाबाई नाम की महिला का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि किसी ने गोडाबाई के नाम से फेक लॉगइन बनाकर 12 वोट डिलीट करने की कोशिश की और गोडाबाई को इसका कोई इल्म नहीं था.
बता दें कि वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी की यह दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस हैं. राहुल ने सात अगस्त को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था कि वोट चोरी के लिए उन्होंने बीजेपी से सांठगांठ की.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








