
सुबह 11 बजे होगी Punjab Congress विधायक दल की बैठक, हरीश रावत और अजय माकन होंगे शामिल
AajTak
अब पंजाब का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर सियासत तेज है. ये तय करने के लिए रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक दोबारा आयोजित की जाएगी. सुबह 11 बजे पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक पंजाब भवन में होगी जिसमें सभी विधायक इकट्ठा होंगे और सर्वसहमति से किसी एक नाम पर फैसला किया जाएगा. आखिर में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पंजाब के नए सीएम के नाम का मुहर लगाएंगी. इस बैठक में हरीश रावत और अजय माकन भी शामिल होंगे. सूत्रों से खबर है, सोनिया गांधी की करीबी अंबिका सोनी का नाम भी रेस में आगे है. राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा का नाम भी सीएम की रेस में लिया जा रहा है. देखें ये वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










