
सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट, एक हत्या के बदले 5 मर्डर और चीख-पुकार... यूपी के देवरिया कांड की INSIDE STORY
AajTak
Deoria News: ये खौफनाक मंजर देखने को मिला आज सुबह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में. यहां जमीनी विवाद में हुई एक हत्या के बदले 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरा इलाका दहल उठा. आइए जानते हैं पूरी कहानी...
सुबह का समय, गोलियों की तड़तड़ाहट और चीख-पुकार... इसके बाद एक घर से निकलीं पांच लाशें. ये खौफनाक मंजर देखने को मिला आज सुबह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में. जहां जमीनी विवाद में हुई एक हत्या के बदले 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरा इलाका दहल उठा. सूचना पुलिस को मिली तो उनके भी हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन डीएम से लेकर एसपी तक सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया. पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है. फिलहाल, एक गांव में 6 हत्याओं से तनाव का माहौल है. आइए जानते हैं इस हत्याकांड की पूरी कहानी...
दो पक्षों में जमीनी मामले को लेकर थी रंजिश शुरुआती जानकारी के मुताबिक, थाना रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में एक जमीन को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच विवाद चल रहा था. रंजिश पुरानी थी तो अक्सर तनातनी हो जाती थी. सत्य प्रकाश का आरोप था कि प्रेम यादव उनकी जमीन पर लगातार कब्जा कर रहा है. वहीं, प्रेम यादव उसे अपनी जमीन बताता था. इसी को लेकर उन दोनों के परिवार में विवाद चल रहा था.
ये भी पढ़ें- यूपी के देवरिया में खूनी संघर्ष, 1 की हत्या का बदला दूसरे परिवार के 5 लोगों को काटकर लिया, इलाके में तनाव
लेकिन आज (सोमवार) सुबह प्रेम यादव का शव गली में पड़ा मिला तो हड़कंप मच गया. प्रेम की गला काटकर हत्या की गई थी. हत्या किसने की यह अभी साफ नहीं हुआ था, लेकिन प्रेम यादव के परिवार का शक सत्य प्रकाश दुबे पर गया. जिसके बाद बदले की आग में प्रेम यादव के परिवार के लोगों ने सत्य प्रकाश के घर पर बंदूक, लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर धावा बोल दिया. सुबह का समय था तो घर पर सभी लोग मौजूद थे.
1 हत्या के बदले 5 को मौत के घाट उतारा
बताया जा रहा है कि प्रेम यादव की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने सुबह 7-8 बजे के बीच सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला किया था. घर में घुसते ही सत्य प्रकाश के परिवार में जो भी सामने आया उसकी हत्या कर दी. किसी का गला काटा तो किसी को सीधे गोली मार दी. इस वारदात में कुल पांच लोगों की मौत हुई है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










