
'सुप्रीम कोर्ट में डांट खाओगे फिर भी कहोगे...', निर्मला सीतारमण ने बंगाल में फंड को लेकर ममता बनर्जी को दिया जवाब
ABP News
Budget Session 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि देश में क्रेडिट की कमी नहीं है और न ही किसानों को कोई परेशान होगी.
लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पर भाषण दिया. निर्मला सीतारमण ने कहा विपक्ष के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि देश में क्रेडिट की कोई कमी नहीं है. फर्टिलाइजर्स के लिए अलग से बजट अलॉट किया गया है, जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी. इसके अलावा वित्त मंत्री ने बंगला की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा.
सुप्रीम कोर्ट में डांट TMC को पड़ेगी डांट: सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि बजट में बंगाल के लिए कुछ नहीं है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये गलत आरोप लगा रहे हैं. बंगाल की जनता के हित में ये कुछ नहीं कर सकते हैं और कहते हैं कि केंद्र ने बंगाल को कुछ नहीं दिया. सुप्रीम कोर्ट में डांट खाओगे फिर कहोगे कि केंद्र सरकार कुछ नहीं दे रही है. इस दौरान निर्मला के पीछे बैठे गिरीराज सिंह ने कहा, 'बंगाल में बीजेपी आएगी.'
निर्मला सीतारमण ने कहा कि TMC नेता शायद कट मनी लेते होंगे इसलिए ऐसी बात कर रहे हैं. अगर केंद्र कुछ नहीं देता तो दिल्ली से कोलकाता में पेट्रोल 10 रुपए में क्यो जाता है?













