
सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की है, राहुल गांधी को ऐसी बातों से कोई फर्क पड़ता है क्या?
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ी ही सख्त टिप्पणी की है. चीन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर एक मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की ‘भारतीयता’ पर सवाल खड़ा कर दिया है. सवालों के कठघरे में राहुल गांधी को खड़ा किया जाना क्या कहलाता है?
राहुल गांधी सवालों के कठघरे में खड़े हो गए हैं. और, सवालों का ये कठघरा भी न संसद में है, न किसी सड़क पर बना है - न ही, अपने जमाने के मशहूर कवि धूमिल के 'शब्दों की अदालत में, मुजरिम के कठघरे में खड़े बेकसूर आदमी का हलफनामा' जैसा ही है.
बल्कि, ये देश की सबसे बड़ी अदालत के सवालों का कठघरा है? सवालों के कठघरे में राहुल गांधी खड़े हैं - और सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता की सच्ची भारतीयता पर सवाल खड़ा कर दिये हैं.
भारत-चीन सीमा विवाद का मसला राहुल गांधी कई बार उठा चुके हैं. बीजेपी की तरफ से हर बार राहुल गांधी के सवालों पर जवाबी हमला होता है. 2019 में एक बार सर्वदलीय बैठक में भी ये मामला उठा था, और तब पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार ने भी आपत्ति जताई थी. राहुल गांधी की भारतीयता पर सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी के बाद वो फिर से निशाने पर आ गये हैं.
2019 में ही राफेल डील के प्रसंग में राहुल गांधी को अपनी एक टिप्पणी के लिए, अदालत की अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी थी. मई, 2019 राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा था, 'अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी मान लिया - चौकीदार चोर है'.
देश में उस वक्त आम चुनाव का दौर था, और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने याचिका दायर कर दी थी. राहुल गांधी ने अपने माफीनामे में कहा 'अदालत का अपमान करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी, न ही जानबूझ कर ऐसा किया... न ही अदालत की न्यायिक प्रक्रिया में वो किसी तरह की बाधा पहुंचाना चाहते थे... भूलवश ये गलती हो गई... लिहाजा क्षमा चाहता हूं.' सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के बिना शर्त माफीनामा को स्वीकार कर लिया था.
राहुल गांधी के खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मामले देश की विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर सावरकर तक. सुप्रीम कोर्ट की ताजा टिप्पणी मानहानि के एक केस की सुनवाई के दौरान आई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










